Wednesday, 23 December 2015

राहुल गांधी का एलान-ए-जंग मोदी से लड़ते रहेंगे और उन्हें हराएंगे!

राहुल गांधी का एलान-ए-जंग मोदी से लड़ते रहेंगे और उन्हें हराएंगे!
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बो
पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ”आखिर कहां है अच्छे दिन? प्रधानमंत्री ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, पर बुरे दिन आ गए. अच्छे दिन तो सिर्फ 2-4 बिजनेस मैन के आए हैं.”किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ”केंद्र में पता नहीं किसकी सरकार चल रही है. किसानों को कोई भला नहीं हो रहा है. हम इन चीजों से लड़ेंगे और जीत हमारी होगी.”राहुल अमेठी दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. राहुल गांधी एक कॉलेज में राहुल का कार्यक्रम था. यहां पहुंचने से पहले राहुल के काफिले में शामिल दो कार्यकर्ताओें की गाड़ी आपस में भिड़ गईं इसी बात को लेकर हंगामा हुआ और दो गुट भिड़ गए.उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सत्ता में आने के लिए झूठे वादे करने के आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश के लिए 'बुरे दिन' लेकर आए। राहुल ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जाने से पहले फुरसतगंज में ठहराव के दौरान यह बात कही।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इशारा 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी के 'अच्छे दिन आएंगे' नारे की ओर था। राहुल गांधी अमेठी में दो दिन के दौरे पर हैं और इस दौरान वह नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि राहुल अमेठी के कुछ इलाकों में हो रहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षक भी कर सकते हैं।
ला. राहुल ने कहा, ”दिल्ली में मोदी जी सरकार है, वहां पर और पूरे हिंदुस्तान में हम उनके खिलाफ लड़ रहे हैं. हम उन्हें हराएंगे.” नेशनल हेरल्ड केस में जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +