सहिष्णुता ही भारत की पहचान - शिवराज सिंह चौहान
जागरण फोरम के द्वितीय सत्र में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परोक्ष तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा। और कहा कि कई बार ऐसा होता है कि चुनी हुई सरकार को कोई और चला रहा होता है। संविधान में संशोधन कर पांच साल में एक बार चुनाव कराने की उन्होंने मांग की। बार बार चुनाव होने से विकास की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। भ्रष्ट लोगों की वजह से पूरा सिस्टम खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और सहिष्णुता ही देश की पहचान है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी पहले पीएम हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की टीम को टीम इंडिया का नाम दिया। लोकतंत्र सार्थक बहस के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, सभी राजनीतिक दलों आम जन की बेहतरी के लिए एक दूसरे से सार्थक संवाद करने के लिए आगे आना चाहिए।शिवराज चौहान ने कहा कि किसी भी सरकार की कामयाबी लिए पांच साल तक जनसहभागिता जरूरी होती है। दिल्ली में महंगाई बढ़ने पर हल्ला होने लगता है लेकिन किसानों की उपज के कम मूल्य पर कोई आवाज नहीं उठाता। खेती को लाभ का धंधा बनाना है इस लिए एमपी सरकार ने शून्य व्याज दर पर किसानों को कर्ज उपलब्ध करा रही है।पत्रकारिता पर बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकप्रियता के लिए नकारात्मक खबरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश न तो बीमारु राज्य है न ही विकासशील, उनका प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी की वजह से भी विकास पर असर पड़ता है।

No comments:
Write comments