Wednesday, 23 December 2015

देश की छवि खराब कर रहे आमिर, शाहरुख और आजम

देश की छवि खराब कर रहे आमिर, शाहरुख और आजम

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने मंगलवार को अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान और सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि दोनों अभिनेता और आजम खान असहिष्णुता पर अपने बयानों से देश की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी देश में असहिष्णुता के होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान साध्वी ने कहा, 'शाहरुख खान, आमिर खान और आजम खान असिष्णुता पर अपने बयानों से देश की छवि खराब कर रहे हैं।'विहिप की नेता ने कहा कि कथित असहिष्णुता के खिलाफ यह पूरा अभियान देश की छवि खराब करने की एक साजिश है। उनका कहना है कि कुछ देशद्रोही अपने अवार्ड लौटाकर देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।प्राची ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा, 'राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हम अयोध्या में राम लला का मंदिर बनाकर ही रहेंगे। इस पर विवाद करने वालों से जानना चाहा कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?'
साध्वी प्राची यहां जमशेदपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए और सभी राज्यों की सरकारों को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। विहिप भारत सरकार पर इसके लिए लगातार दबाव बना रही है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +