Friday, 4 December 2015

यह क्रिकेट का मैदान नहीं है बच्चो... सुमित्रा महाजन

लोकसभा में मनरेगा के मुद्दे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के अनुराग ठाकुर ने क्रमश: सरकार पर निशाना साधने और बचाव करने के लिए क्रिकेट की भाषा का उपयोग किया और अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दोनों को शांत करते हुए कहा कि यह क्रिकेट का मैदान नहीं है बच्चो।मंत्री जी बैकफुट पर खेल रहे हैं...
प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित मनरेगा विषय पर पूरक प्रश्न पूछते हुए कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मंत्रीजी आज बैकफुट पर खेल रहे हैं। इस सरकार के समय मनरेगा में आवंटन में कमी आई है, मजदूरी समय पर नहीं मिल रही है। सदन में सवाल का जवाब ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र सिंह दे रहे थे।
छक्का मारा, गेंद बाउंड्री के बाहर इसके बाद पूरक प्रश्न पूछने के क्रम में भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्री जी बैकफुट पर जरूर खेले लेकिन धोनी की तरह छक्का मार दिया और गेंद बाउंड्री के बाहर जाने के बाद अब कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटन कम था और पूरी राशि जारी नहीं की गई थी।सिंधिया और ठाकुर बच्चे
इसका कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध किया। इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘यह क्रिकेट का मैदान नहीं है बच्चो। दोनों (सिंधिया और ठाकुर) बच्चे हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +