पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व प्रमुख जाइल्स क्लार्क भारत-पाकिस्तान के बीच दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला की बहाली के पक्ष में हैं। शहरयार ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इतर कहा कि ईसीबी के पूर्व चेयरमैन जाइल्स क्लार्क भी प्रयास कर रहे हैं और उनका भी मानना है कि क्रिकेट के हित में यह श्रृंखला होनी चाहिए।शहरयार ने कहा कि क्लार्क का मानना है कि पाकिस्तान-भारत श्रृंखला खेल के लिए महत्वपूर्ण है और वह बीसीसीआई प्रमुख से भी बात कर रहे हैं और हमने उनसे कहा कि हमें समझाने की जरूरत नहीं है, बीसीसीआई को मनाओ। शहरयार ने कहा कि हम भारत के साथ श्रृंखला के लिए कोशिश कर रहे हैं और हम तभी अपनी बी-प्लान का खुलासा करेंगे जब यह पुष्टि हो जाएगी कि भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होगी।क्लार्क अभी ईसीबी के अध्यक्ष हैं। क्लार्क को पीसीबी के निमंत्रण पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही श्रृंखला को देखने के लिए दुबई पहुंचना था। इसके बाद उन्हें सुरक्षा विशेषज्ञ के साथ लाहौर जाना था लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों से अपना यह दौरा रद्द कर दिया था। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार और बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को इस सप्ताहांत दुबई में मुलाकात करनी है।Saturday, 21 November 2015
भारत-पाक सीरीज के लिए अब ECB का समर्थन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व प्रमुख जाइल्स क्लार्क भारत-पाकिस्तान के बीच दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला की बहाली के पक्ष में हैं। शहरयार ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इतर कहा कि ईसीबी के पूर्व चेयरमैन जाइल्स क्लार्क भी प्रयास कर रहे हैं और उनका भी मानना है कि क्रिकेट के हित में यह श्रृंखला होनी चाहिए।शहरयार ने कहा कि क्लार्क का मानना है कि पाकिस्तान-भारत श्रृंखला खेल के लिए महत्वपूर्ण है और वह बीसीसीआई प्रमुख से भी बात कर रहे हैं और हमने उनसे कहा कि हमें समझाने की जरूरत नहीं है, बीसीसीआई को मनाओ। शहरयार ने कहा कि हम भारत के साथ श्रृंखला के लिए कोशिश कर रहे हैं और हम तभी अपनी बी-प्लान का खुलासा करेंगे जब यह पुष्टि हो जाएगी कि भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होगी।क्लार्क अभी ईसीबी के अध्यक्ष हैं। क्लार्क को पीसीबी के निमंत्रण पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही श्रृंखला को देखने के लिए दुबई पहुंचना था। इसके बाद उन्हें सुरक्षा विशेषज्ञ के साथ लाहौर जाना था लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों से अपना यह दौरा रद्द कर दिया था। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार और बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को इस सप्ताहांत दुबई में मुलाकात करनी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments