Saturday, 21 November 2015

मैच के दोरान फिर से हुआ एक हादसा नामीबियाई क्रिकेटर की मौत

अफ्रीकी देश नामीबिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान रेमंड फॉन शूर का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है.उन्हें पांच दिन पहले एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था.15 नवंबर को विंटहूक में फ्री स्टेट के ख़िलाफ़ वनडे मैच में तबीयत ख़राब होने के कारण वे मैदान में ही गिर गए थे.नामीबिया क्रिकेट के अध्यक्ष रिचर्ड फ्रेंकल ने आईसीसी की वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ''राष्ट्रीय टीम में रेमंड एक मूल्यवान खिलाड़ी थे.''रेमंड ने सभी तरह के फॉर्मेट में 200 मैचों में आठ हज़ार से ज़्यादा रन बनाए थे.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +