Tuesday, 10 November 2015

मैगी नूडल्स पूरी तरह सुरक्षित, बाजार में बिक्री शुरू : नेस्ले

स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले ने कहा कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की जांच में हाल में विनिर्मित मैगी नूडल्स को सुरक्षित पाया गया है और कंपनी इस महीने में लोकप्रिय नूडल्स की बिक्री शुरू हो गई बंबई हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कंपनी के तीन कारखानों नानजानगुड (कर्नाटक), मोगा (पंजाब) और बिछोलीम (गोवा) में तैयार मैगी नूडल्स के सभी नमूलों को जांच के लिए एनएबीएल मान्यताप्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजा गया था। जांच में मैगी नूडल्स को मंजूरी मिल गई है।नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा कि अब बंबई हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर लिया गया है। इसके साथ हम इसी महीने मैगी नूडल्स मसाला की बिक्री के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही जिन राज्यों में मंजूरी की जरूरत है, हम वहां बात करेंगे। नेस्ले अपने दो अन्य कारखानों ताहिलवाल और पंतनगर में मैगी नूडल्स का विनिर्माण शुरू करने की तैयारी में है।कंपनी ने कहा कि दो अन्य स्थानों ताहिलवाल और पंतनगर में हम मैगी नूडल्स का विनिर्माण शुरू करने के लिये जरूरी निर्देश प्राप्त करने को लेकर हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। नेस्ले इंडिया ने कहा है कि उसने 20 करोड़ पैक में से लिए गए 3,500 नमूनों के देश और विदेश के प्रयोगशालाओं में किये परीक्षणों की सभी रिपोर्टें सही पाईं गईं हैं।उल्लेखनीय है कि मैगी नूडल्स में सीसा और एमएसजी कथित रूप से निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने के बाद जून से इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे कंपनी को 30,000 टन नूडल नष्ट करना पड़ा और कंपनी को 450 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फार्मूले के आधार पर ही नूडल्स बनाएगी और उसके अवयव में कोई बदलाव नहीं करेगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +