Tuesday, 10 November 2015

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान,शत्रुघ्न सिन्हा का पलटवार, खामोश! हाथी चले बिहार...

 कैलाश विजयवर्गीय ने खुद को एक और विवाद में घसीटते हुए अपनी पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से कर दी।विजयवर्गीय से सिन्हा के इस बयान के बारे में पूछा गया था कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता, तो नतीजा अलग होता तथा एनडीए की हार के लिए जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे विजयवर्गीय ने कहा, जब किसी बैलगाड़ी के नीचे कुत्ता चलता है, तो वह यह समझता है कि गाड़ी उसके भरोसे चल रही है। बीजेपी किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलती है, इसे पूरा संगठन चलाता है। बिहार चुनाव के दौरान पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं ने कड़ा परिश्रम किया। लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है।उन्होंने कहा, जो चुनाव हार गए हैं, वे मौन व्रत में बैठे हैं। लेकिन जो दड़बे में घुसे बैठे थे, उनकी आवाज मुखरता से आ रही है। हाल के हफ्तों में बीजेपी के किसी नेता की ओर से दूसरी बार कुत्ते वाली टिप्पणी की गई है
 अब शॉटगन ने पलटवार किया है।मेरा जवाब सिर्फ इतना है कि हाथी चले बिहार...भौंके हजार।आपको बता दें कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि बिहार की चुनावी हार के बाद सिन्हा और अन्य नेताओं का ‘आचरण’ सबको दिखायी दे रहा है. विजयवर्गीय ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई गाड़ी चलता है तो उसके नीचे यदि कोई कुत्ता रहा है तो वह समझता है कि गाड़ी उसके सहारे चल रही है.विजयवर्गीय ने कल संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान इस बात से होती है कि हार या जीत के बाद वह कैसा आचरण करता है. हमें बिहार की चुनावी हार के बाद सबके आचरण साफ दिखायी दे रहा है. चाहे वह शत्रुघ्न सिन्हा हो या कोई और नेता.आपको बता दें कि भाजपा नेतृत्व से नाराज माने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता एवं पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर उन्हें पेश करती तो परिणाम अलग हो सकते थे. इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार चुनाव में शानदार जीत पर बधाई देने के लिए कल महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार से भी मुलाकात की और कहा कि भाजपा की शर्मनाक हार के लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +