Thursday, 26 November 2015

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेंद्र वर्मा को एक साल की सेवावृद्धि ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेंद्र वर्मा को एक साल की सेवावृद्धि दी गई है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। श्री वर्मा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने उन्हें एक साल की सेवावृद्धि देने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष को अपने सचिवालय के प्रमुख सचिव या सचिव को तीन साल तक की सेवावृद्धि देने का अधिकार है, जिसका इस्तेमाल विधानसभा अध्यक्ष ने किया है। बताया गया है कि श्री वर्मा ने नौ जुलाई 2004 को विधानसभा के सचिव का पदभार संभाला था। इसके बाद छह दिसंबर 2012 को उन्हें प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। श्री वर्मा विधानसभा कार्य संचालन व नियमों के काफी जानकार माने जाते हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही उन्हें सेवावृद्धि दी गई है। श्री वर्मा राज्य के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें सेवावृद्धि दी गई है। अब तक राज्य में अफसरों को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति दी जाती रही है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +