कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है।इंदिरा गांधी की जयंती के कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है. नागरिकता विवाद में राहुल ने पीएम को चुनौती दी है कि अगर उनके खिलाफ सबूत मिले तो उन्हें जेल में डाल दें. चमचों के जरिये न लड़ें. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल की नागरिकता को लेकर सवाल उठाये थे.राहुल ने कहा कि मोदी जी हिंदुस्तान के पीएम हैं। अलग-अलग आरोप मेरे ऊपर लगाते हैं, कोई सच नहीं है आपकी सरकार है, अपनी एजेंसी से जांच करवाओ, 6 महीने में रिपोर्ट ले लो, अगर मैं दोषी हूं तो मुझे बंद जेल में भेजो।हुल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष में नहीं हो। सरकार में हो, अपने बच्चों से जो कचरा फिंकवा रहे हो मुझ पर मेरे परिवार पर उसे बंद करो।राहुल ने कहा कि जो भी आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं, और वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस बांटने की राजनीति करते हैं जबकि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है।राहुल ने आगे कहा कि मीडिया के मित्र, बीजेपी और आरएसएस के लोग कहते हैं कि कांग्रेस के पास 40-45 एमपी हैं। अगर हमारे पास 40-45 एमपी हैं, तो हमने लैंड बिल को कैसे रोका। हम कितने हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता। हमारी सोच क्या है, हम लड़ते किसके लिए हैं, उससे फर्क पड़ता है।सुब्रमण्यम स्वामी ने यह दावा भी किया था कि 2004 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के हलफनामे में कहीं भी बैकॉप्स कंपनी का जिक्र नहीं था. एबीपी न्यूज की जांच में भी यह दावा सही साबित हुआ था. अब राहुल की चुनौती के बाद भी स्वामी अपनी बात पर कायम हैं.कांग्रेस पहले ही स्वामी के आरोपों को खारिज करती रही है अब राहुल ने पूरे मामले की जांच कराने की चुनौती है. इंदिरा गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर हमले किए. राहुल ने कहा कि आरएसएस दंगे करवाता है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments