Friday, 6 November 2015

"हेट स्टोरी 3" डेजी शाह ने दिए खूब सारे हॉट सीन

सलमान के साथ फिल्म "जय हो" से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली डेजी शाह की आगामी फिल्म "हेट स्टोरी 3" का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में डेजी बेहद ही बोल्ड अन्दाज में हॉट सीन देती नजर आ रही हैं।"हेट स्टोरी 3" में काम करने को लेकर जब डेजी से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि पहले मैं इस फिल्म को करने से कदम पीछे ले रही थी लेकिन वह सलमान थे जिन्होंने मुझे इस फिल्म को करने के लिए जोर डाला। डेजी ने बताया कि सलमान ने उनसे कहा कि उन्हें यह फिल्म करनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म जय हो से बिल्कुल अलग है।
फिल्म में डेजी अपनी पुरानी फिल्म के रोल से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने खूब सारे हॉट सीन दिए हैं। डेजी के अलावा इस हेट स्टोरी 3 में सलमान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने भी बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। इन दोनों के अलावा करण सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म चार दिसम्बर को रिलीज होगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +