Friday, 6 November 2015

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर भर्ती अधिसूचना 2015: 435 विभिन्न पद

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने वाहन चालकों के 28 पदों और चतुर्थ श्रेणी (भृत्य, चौकीदार, वाटरमैन, माली, स्वीपर) के 407 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर, 2015 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. 

महत्त्वपूर्ण तिथि: 
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर, 2015 
आवेदन में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2015 
साक्षात्कार की तिथि: 19 दिसंबर, 2015 

रिक्ति विवरण: 
•    वाहन चालक – 28 पद 
•    चतुर्थ श्रेणी – 407 पद 

पात्रता मानदंड: 
शैक्षिक योग्यता: 8 वीं कक्षा पास. 
तकनीकी अर्हता: हल्के मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस. 

आयु सीमा: (सन्दर्भ तिथि 01.01.2015)
सामान्य:  18 – 40 वर्ष (पुरुष)/ 18 – 45 वर्ष (महिला)
अन्य वर्ष: 18 – 45 वर्ष (पुरुष/ महिला)

आवेदन शुल्क: शून्य 
मध्यप्रदेश ऑनलाइन पोर्टल शुल्क: रु.100/- (अनिवार्य)

आवेदन कैसे करें: 
पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर, 2015 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. 

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +